एटा में फसल अवशेष प्रबंधन और पराली के समुचित उपयोग को लेकर जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद की तीनों तहसीलों की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को पराली न जलाने, फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन और इसके विभिन्न लाभों के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि फसल अवशेष और पराली को खेतों में जलाना पर्यावरण के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति के लिए भी नुकसानदायक है। पराली जलाने से मिट्टी में मौजूद सूक्ष्म जीव और उपयोगी जीवांश नष्ट होते हैं। इससे मृदा की उर्वरता प्रभावित होती है और आगामी फसल के उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को इन दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए फसल अवशेषों को खेत में न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पराली और अन्य फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर इन्हें खेत में ही जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरा शक्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही खेती में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम करने में भी किसानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि तीनों प्रचार वाहन निर्धारित रूट के अनुसार तहसील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों, पराली के सदुपयोग और पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे। किसानों को बताया जाएगा कि फसल अवशेषों को खेत में ही उचित तरीके से प्रबंधित कर जैविक खाद के रूप में उपयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि पराली और फसल अवशेषों को खेत में न जलाएं, बल्कि उनका समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों के बेहतर प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण के साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। यह अभियान किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story