एटा के फर्दपुरा में घूरा डालने के विवाद में दंपती पर हमला, 5 पर केस दर्ज
जसरथपुर क्षेत्र में खेत में घूरा डालने का विरोध करने पर आरोपियों ने पति-पत्नी को फावड़े से घायल कर दिया, पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

एटा के जसरथपुर में खेत में घूरा डालने के विवाद पर हुए हमले में घायल दंपती की चोटें।
एटा। खेत में घूरा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जसरथपुर थाना क्षेत्र के फर्दपुरा गांव में घूरा खेत में डालने का विरोध करने पर पांच लोगों ने एक दंपती के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने फावड़े से हमला कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर फरार होने का भी आरोप है।
फर्दपुरा गांव निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र हरिदास सिंह ने जसरथपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गौरव पुत्र ओमप्रकाश और चार अन्य नामजद लोगों ने जबरन उनका पूरा घूरा अपने खेत में डाल लिया। जब विजेंद्र सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फावड़े से उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची विजेंद्र सिंह की पत्नी आशा राजपूत को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। हमले में विजेंद्र सिंह के हाथ और सिर में खुली चोटें आईं, जबकि आशा राजपूत के सिर में भी खुली चोट लगी है।
पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में विजेंद्र सिंह की तहरीर पर जसरथपुर थाना पुलिस ने गौरव समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
