एटा में खेलते समय बच्चे के गले व जबड़े में घुसी सरिया, हालत गंभीर
सकीट के ग्राम बाबली में निर्माणाधीन मकान के पास हादसा, लोहे की सरिया काटकर मासूम को निकाला गया, निजी अस्पताल में ऑपरेशन जारी।

तस्वीर में अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ घायल बच्चा इलाज के दौरान दिख रहा है।
जनपद एटा के थाना सकीट क्षेत्र के ग्राम बाबली में रविवार को खेलते समय छह वर्षीय मासूम के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के कॉलम में लगी लोहे की सरिया गिरने के दौरान बच्चे के मुंह में घुस गई और गले से मुंह के ऊपर के जबड़े तक आर-पार हो गई। सरिया बच्चे के शरीर में फंसी देखकर परिजनों के होश उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बाबली निवासी विनीत का करीब छह वर्षीय बच्चा रविवार को अन्य बच्चों के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहा था। बताया जा रहा है कि खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर पड़ा। जिस स्थान पर बच्चा गिरा, वहीं मकान के कॉलम में लोहे की सरिया लगी हुई थी। गिरने के दौरान सरिया उसके मुंह में जा घुसी और गले से मुंह तक आर-पार हो गई।
हादसे के बाद कुछ समय तक परिवार को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों के मुताबिक करीब 15 से 20 मिनट बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मासूम के मुंह में लोहे की सरिया फंसी देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्चा गंभीर रूप से घायल था। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल सरिया निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह इतनी मजबूती से फंसी थी कि खींचकर निकालना संभव नहीं हुआ।
बच्चे की हालत बिगड़ती देख सरिया काटने का इंतजाम किया गया। सरिया काटकर बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला गया और परिजन उसे आनन-फानन में एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ समय बाद बेहतर उपचार के लिए उसे एटा के अरुणा नगर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया और उपचार जारी है।
मामले को लेकर एटा मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि वह फिलहाल छुट्टी पर हैं। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात सर्जन डॉ. अकबर से बात की थी। सर्जन ने उन्हें जानकारी दी कि एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही बच्चे के परिजन बिना कुछ बताए उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए।
घायल बच्चे के परिजन नितिन कुमार ने बताया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह गिर गया, जिससे निर्माणाधीन मकान में लगी सरिया उसके गले से मुंह तक आर-पार हो गई। उन्होंने बताया कि करीब 15 से 20 मिनट बाद परिवार के लोगों को हादसे की जानकारी मिली। नितिन कुमार के अनुसार बच्चे के मुंह में सरिया फंसी होने के कारण उसे निकालना मुश्किल था। इसके बाद सरिया को काटकर बच्चे को एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया। बाद में परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार जारी है।
एटा के मैक्सिलोफैशियल अस्पताल के सर्जन डॉ. हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि डेढ़ फुट आयरन रोड गर्दन से मुंह के ऊपर के जबड़े को चीरती हुई बाहर निकल गई। इससे दो-तीन दांत टूट गए और जबड़े की हड्डी पीछे मायनर फ्रैक्चर हुई है। उन्होंने बताया कि बच्चे का ऑपरेशन करते हुए उसे आईसीयू में एडमिट किया गया है।
हादसे के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जिस मासूम के खेलते समय यह हादसा हुआ, उसके मुंह से सरिया आर-पार होने की घटना ने परिजनों और ग्रामीणों को झकझोर दिया। फिलहाल घायल बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और परिजन उसकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।
बाइट: नितिन कुमार, घायल बच्चे के परिजन

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
