एटा के जैथरा सीएचसी में विशेष सचिव का निरीक्षण, बाहर कूड़ा मिलने पर जताई नाराजगी
एटा के जैथरा सीएचसी का विशेष सचिव मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। एक्स-रे, लैब और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। परिसर के बाहर कूड़ा मिलने पर नाराजगी जताकर तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

तस्वीर में जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर के बाहर विशेष सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी नजर आ रहे हैं।
एटा के जैथरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का सोमवार को विशेष सचिव मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।
निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव ने एक्स-रे मशीन, लैब, आइसोलेशन वार्ड और जांच मशीनों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों से मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सीएचसी परिसर के बाहर कूड़ा पड़ा मिलने पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई। उन्होंने कूड़ा तत्काल हटवाने के निर्देश दिए।
इसके बाद विशेष सचिव ने लहचोरा और परौली क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने आरआरसी सेंटर और विकासखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति देखी।
निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अनुज कुमार, एसीएमओ डॉ. राम सिंह, बीपीएम श्वेता, डॉ. सुलैमान खान, खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा हुई।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
