एटा में जनगणना 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार से जिला पंचायत सभागार में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रथम स्लॉट में 7, 8 और 9 अक्टूबर को फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी जा रही है। द्वितीय स्लॉट का प्रशिक्षण 14, 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये फील्ड ट्रेनर्स तहसील स्तर पर गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य का प्रशिक्षण देंगे। जिलाधिकारी के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया, गणना के दौरान सामने आने वाली परिस्थितियों और लोगों से सही तरीके से जानकारी प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण के दौरान संवेदनशील और व्यक्तिगत प्रकृति के सवाल लोगों से शालीनता के साथ पूछने तथा प्राप्त जानकारी को निर्धारित प्रारूप में सही ढंग से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनर्स से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को कहा, ताकि आगे तहसील स्तर पर गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को सही एवं प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दिया जा सके।

जिलाधिकारी एम. अरुनमोली ने पत्रकारों के सवाल पर बताया कि इस बार आम नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना करने की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्व-गणना कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछली बार जनगणना में एटा जिले ने बेहतर प्रदर्शन किया था और इस बार भी जिले को अग्रणी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी सीपी पाठक सहित बड़ी संख्या में फील्ड ट्रेनर्स मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना के दौरान जिले के प्रत्येक शहर, गांव और परिवार तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी नाम छूटने न पाए। इस प्रशिक्षण के जरिए तहसील स्तर पर होने वाले जनगणना कार्य के लिए फील्ड टीमों को तैयार किया जा रहा है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story