एटा में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सड़क हादसे में युवक की मौत
दिल्ली से भाई को लेकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एटा के मलावन क्षेत्र में छछेना गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।

तस्वीर में एटा के मलावन क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद लोग दिखाई दे रहे हैं।
एटा जिले के थाना मलावन क्षेत्र में छछेना गांव के पास हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अमित के रूप में हुई है, जो थाना बागवाला क्षेत्र के मानिकपुर गांव का निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, अमित दिल्ली से आ रहे अपने भाई को लेने के लिए बाइक से आया था। इसके बाद वह अपने भाई की बाइक पर बैठकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान थाना मलावन क्षेत्र के गांव छछेना स्थित हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में अमित की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के कारणों के संबंध में फिलहाल कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
