एटा में महिला को बहलाकर कान के कुंडल उतरवाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, दो कुंडल बरामद
एटा के अवागढ़ में महिला को बहलाकर कान के कुंडल उतरवाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दो कुंडल बरामद हुए।

तस्वीर में बाएं से दो पुलिसकर्मी बैठे और खड़े हैं, बीच में एक व्यक्ति तथा दाईं ओर दो पुलिसकर्मी पुलिस कार्यालय में बैठे और खड़े दिखाई दे रहे हैं।
एटा में महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों से कुंडल उतरवाकर फरार होने की घटना का पुलिस ने 13 दिन बाद खुलासा कर दिया है। थाना अवागढ़ पुलिस, जनपदीय स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक शातिर अंतर्जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना में छीने गए पीली धातु के दो कान के कुंडल भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को अवागढ़ कस्बे में दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों से कुंडल उतरवा लिए और मौके से फरार हो गया था। महिला की शिकायत पर थाना अवागढ़ में मु0अ0सं0 139/2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जी ने घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अवागढ़ पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने मामले की जांच शुरू की।
संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में प्रकाश में आए प्रदीप उर्फ पप्पू पुत्र रामस्वरूप, निवासी असरौली, थाना अवागढ़, जनपद एटा, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित पीली धातु के दो कान के कुंडल बरामद किए।
पूछताछ में कई घटनाओं का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अवागढ़ थाना क्षेत्र के अलावा थाना मिरहची, कोतवाली नगर एटा तथा अन्य जनपदों में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात बताई है। पुलिस आरोपी को शातिर किस्म का अपराधी बता रही है। बरामद माल के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 139/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस, थाना अवागढ़, जनपद एटा में मामला दर्ज है। इसके अलावा मु0अ0सं0 50/2026, धारा 420/506 भादवि, थाना कोतवाली नगर, जनपद एटा, मु0अ0सं0 120/2024, संबंधित धाराएं, थाना मिरहची, जनपद एटा तथा मु0अ0सं0 383/2008, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली, जनपद हाथरस में भी मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि बरामद किए गए पीली धातु के दो कान के कुंडल थाना अवागढ़ में दर्ज मुकदमे से संबंधित हैं। आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह मय पुलिस टीम, थाना अवागढ़ तथा उपनिरीक्षक एस.के. निगम, प्रभारी स्वाट, मय स्वाट टीम शामिल रही। संयुक्त कार्रवाई के बाद 27 जुलाई 2026 को हुई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित माल भी बरामद कर लिया है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
