एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच जारी
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती अर्चना का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बस स्टैंड चौकी प्रभारी गगनदीप ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस जांच में जुटी।

तस्वीर में पुलिसकर्मी और अन्य लोग एटा में एक वाहन के पास शव को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एटा में कोतवाली नगर क्षेत्र के अशोक नगर गली नंबर 4 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और इलाके में भी हलचल हो गई।
मृतिका की पहचान अर्चना के रूप में हुई है। वह जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव लखोरा की निवासी थी और कोतवाली नगर के अशोक नगर गली नंबर 4 में किराए के मकान में रहती थी।
घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी प्रभारी गगनदीप मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। युवती ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
