एटा में चोरों का आतंक: अलीगंज में फिर दीवार काटकर लाखों की नकदी-ज्वेलरी चोरी
एटा के अलीगंज में दीवार काटकर लाखों की नकदी और ज्वेलरी चोरी, जानीपुर के बाद मितौलिया में वारदात से पुलिस गश्त पर सवाल।

तस्वीर में बाएं एक व्यक्ति और दाएं पुलिसकर्मी ईंट की दीवार के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।
एटा के अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ही पैटर्न पर चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले तीन दिन पहले कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के जानीपुर गांव में दीवार काटकर चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और ज्वेलरी चोरी की थी। पुलिस अभी इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।
इसी बीच सोमवार और मंगलवार की देर रात्रि कोतवाली क्षेत्र के मितौलिया गांव में चोरों ने फिर दीवार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां लाखों रुपये की नकदी के साथ पीड़ित के मुताबिक, दो भाइयों की पत्नी की ज्वेलरी भी चोरी की गई।
लगातार दूसरी चोरी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। दोनों टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
