अलीगंज में आगामी दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अलीगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला बालकिशन स्थित दुकान/गोदाम पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के पटाखों से भरे 21 कार्टून बरामद किए। पुलिस के पहुंचने से पहले पटाखों का कथित कारोबारी गौरव गुप्ता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा इलामारन जी के निर्देशन में आगामी दीपावली के दृष्टिगत अवैध पटाखों की बिक्री एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस को अवैध रूप से पटाखे रखे जाने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को मोहल्ला बालकिशन निवासी गौरव गुप्ता पुत्र श्रीनिवास गुप्ता की दुकान/गोदाम पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को विभिन्न कंपनियों के पटाखों से भरे 21 कार्टून मिले। पुलिस के मुताबिक पटाखे बिक्री के लिए रखे गए थे, लेकिन इनके भंडारण और बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस मौके पर नहीं मिला।

छापेमारी के दौरान आरोपी गौरव गुप्ता मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद पटाखों को अपने कब्जे में लेकर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

बरामदगी के संबंध में थाना अलीगंज में मु0अ0सं0 243/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 9B(1)(b) विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

अलीगंज चौकी इंचार्ज मनीष बालियान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी के दौरान बिना वैध लाइसेंस के बिक्री के लिए रखे गए पटाखे बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में कोतवाली अलीगंज में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मौके से विभिन्न कंपनियों के कुल 21 कार्टून पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक कहां से लाया गया था और इसे कहां-कहां बिक्री के लिए भेजा जाना था।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक मनीष बालियान, हेड कांस्टेबल 46 प्रदीप कुमार, कांस्टेबल 242 रोहतास, कांस्टेबल 1413 शिवकुमार, कांस्टेबल शिवा चौहान, महिला कांस्टेबल गौरी खेर, महिला कांस्टेबल अंशुल और महिला कांस्टेबल प्रीति रानी शामिल रहीं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश के साथ पटाखों के स्रोत और उनके संभावित वितरण की जानकारी जुटा रही है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story