एटा के अलीगंज में घरेलू बंटवारे के विवाद में मारपीट, तीन लोग घायल
पीड़ित ने तीन लोगों पर तमंचे व लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है; पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है और वीडियो भी सामने आया है।

अलीगंज में घरेलू विवाद के बाद घायल परिवार के सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचे, मामले में कार्रवाई की मांग।
एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव विजेदेपुर में घरेलू बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि परिवार के तीन लोगों ने एकराय होकर घर पर हमला कर दिया। तमंचे के बल पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से की गई मारपीट में बेटे का सिर फट गया, जबकि पत्नी और बेटी भी घायल हो गईं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना होने की बात कही जा रही है।
गांव विजेदेपुर निवासी ज्ञान सिंह पुत्र मलखान सिंह ने 19 नवंबर को थाना अलीगंज में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घरेलू बंटवारे को लेकर उनका परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। पीड़ित के अनुसार, 19 नवंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे शाहजौद्दीनलाल पुत्र मलखान सिंह, इंद्रजीत और रंजीत पुत्रगण शाहजौद्दीनलाल निवासी विजेदेपुर एकराय होकर उनके घर पर चढ़ आए।
ज्ञान सिंह का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने तमंचे के बल पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से उन पर तथा उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके बेटे गौरव का सिर फट गया, जबकि बेटी ममता और पत्नी चंद्रवती को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में घटना का वीडियो होने की जानकारी भी दी है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। शनिवार को भी पीड़ित परिवार के लोग कोतवाली अलीगंज पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई तहरीर के आधार पर आगे बढ़ेगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
