झांसी जिले के मोंठ में 30 नवंबर को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पहुंचेगी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। मोंठ में यात्रा के आगमन, ठहराव और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्रपाल सिंह यादव ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 30 नवंबर को मोंठ पहुंचेगी। यहां यात्रा का एक दिन विश्राम निर्धारित किया गया है। इसके बाद 1 दिसंबर को यात्रा अगले पड़ाव के लिए पूंछ रवाना होगी। यात्रा के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी में समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

तैयारियों का जायजा लेने के दौरान डॉ. गोविंद सिंह, अशोक सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, घनश्याम सिंह और ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने यात्रा के ठहराव और व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र खरे, रामेश्वर दयाल पटेल, नरेश सिंह चौहान, रामकुमार सिंह गुर्जर, रमाशंकर सिंह (रमा कौरव), लवकुश गुर्जर, दौलत सिंह गुर्जर, आशु यादव, प्रमोद यादव मोदी, धर्मेंद्र यादव, पंकज यादव, प्रशांत यादव छोटू और विष्णु यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का मोंठ में 30 नवंबर को आगमन होगा। यहां एक दिन विश्राम के बाद 1 दिसंबर को यात्रा पूंछ के लिए आगे बढ़ेगी। इसके लिए सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

Manoj Kumar, Jhansi(UP)

मैं मनोज कुमार 'निराला' झांसी जनपद के 'मोंठ तहसील क्षेत्र' में छ: वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग कर रहा हूं। स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू किये। 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम कर चुका हूं।

वर्तमान पद:- रिपोर्टर

बीट :- राजनीति, क्राइम, प्रशासन

कार्य क्षेत्र:- मोंठ (झांसी)

अनुभव से जुड़ी जानकारी:- 6 वर्षों से क्राइम, प्रशासन, राजनीति और घटनात्मक ख़बरों पर रिपोर्टिंग, स्थानीय चैनल में ग्राउंड रिपोर्ट, इंटरव्यू । 'दैनिक भास्कर' (प्रिंट/डिजिटल) में दो साल काम 

शिक्षा:- स्नातक


Next Story