धौलाना थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही आशीष की गोली लगने से मौत
हापुड़ के धौलाना थाने में पहरा ड्यूटी के दौरान सिपाही आशीष की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

तस्वीर में पुलिस की वर्दी पहने युवा सिपाही आशीष नजर आ रहे हैं।
हापुड़ जिले के थाना धौलाना में तैनात युवा सिपाही आशीष की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना थाने में पहरा ड्यूटी के दौरान हुई। शुरुआती जानकारी में मानसिक तनाव (डिप्रेशन) को घटना के पीछे संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की पूरी गहराई से जांच कर रही है।
मृतक सिपाही आशीष मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे और पिछले कुछ महीनों से धौलाना थाने में तैनात थे। वह वर्ष 2025 बैच के पुलिसकर्मी थे। घटना के समय आशीष थाने में पहरे की ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे।
गंभीर हालत में साथी पुलिसकर्मी सिपाही आशीष को उपचार के लिए पास के रामा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने इलाज के प्रयास किए, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
थाने के भीतर सिपाही को गोली लगने की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मृतक सिपाही के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले की पूरी गहराई से जांच जारी है। जांच के आधार पर ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
