देवोत्थान एकादशी पर महंगाई का असर, गन्ना-शकरकंद और सिंघाड़े के दामों में उछाल
देवोत्थान एकादशी पर अलीगंज के बाजार में गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े की कीमतों में तेजी रही। गन्ने के पांच पीस 100 रुपये, शकरकंद 40 और सिंघाड़ा 30 रुपये किलो बिका। ग्राहकों ने त्योहारों पर बढ़ते दामों पर नाराजगी जताई।

एक विक्रेता बाजार में शकरकंद और सिंघाड़े के बीच बैठकर देवोत्थान एकादशी की बिक्री के लिए सामग्री पैक करते दिख रहे हैं।
अलीगंज। देवोत्थान एकादशी पर पूजन सामग्री की बढ़ी मांग के बीच बाजार में गन्ना, शकरकंद और सिंघाड़े की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को पर्व की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ रही, लेकिन इन वस्तुओं के ऊंचे दामों ने ग्राहकों का बजट प्रभावित किया।
बाजार में गन्ने के पांच पीस 100 रुपये में बिके। वहीं शकरकंद की कीमत 40 रुपये प्रति किलो और सिंघाड़े का भाव 30 रुपये प्रति किलो रहा। देवोत्थान एकादशी पर इन तीनों वस्तुओं का पूजन में विशेष उपयोग होने के कारण इनकी मांग बढ़ जाती है। लोग गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद खरीदकर घरों में पूजा-अर्चना करते हैं।
दुकानदार दिनेश ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के अवसर पर लोग गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद खरीदते हैं। इन वस्तुओं से घरों में पूजन किया जाता है, जिसके चलते त्योहार के दौरान इनकी मांग बढ़ जाती है। इस बार भी पर्व के अवसर पर इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
खरीदार विपिन यादव ने कहा कि महंगाई के कारण ये वस्तुएं महंगी मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार हो, उस दिन जिन वस्तुओं की मांग अधिक रहती है, उनके दाम भी बढ़ जाते हैं। त्योहार के मौके पर दुकानदार मांग के हिसाब से कीमतें बढ़ा देते हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। देवोत्थान एकादशी की खरीदारी के दौरान भी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों के बीच पूजन सामग्री खरीदनी पड़ रही है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
