DDU मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 शुरू, DRM नेतृत्व में चला श्रमदान अभियान
डीआरएम उदय सिंह मीना की अगुवाई में स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाकर यात्रियों और ऑटो चालकों को पंपलेट बांट जागरूक किया गया।

तस्वीर में डीडीयू जंक्शन के पास डीआरएम और रेल अधिकारी झाड़ू लगाकर सफाई करते दिख रहे हैं।
चंदौली। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान के तहत डीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और ऑटो स्टैंड में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर स्वयं साफ-सफाई की।
अभियान के दौरान डीआरएम उदय सिंह मीना ने ऑटो चालकों और यात्रियों से संवाद किया और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने ऑटो चालकों से अपने वाहनों और ऑटो स्टैंड की नियमित सफाई रखने के साथ यात्रियों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को कहा। रेल अधिकारियों ने गुटखा आदि खाकर सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील भी की।
स्वच्छता अभियान के दौरान यात्रियों और ऑटो चालकों को स्वच्छता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। इसके साथ ही रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों की भागीदारी से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यालय परिसरों और रेलवे कॉलोनियों में भी स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। रेलवे के अनुसार, आगामी 15 दिनों तक सघन सफाई, स्वच्छता जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से कचरा पृथक्करण, डस्टबिन के उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस तरह स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रेलवे परिसरों में सफाई के साथ जनभागीदारी को भी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया गया है।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)
नाम: मनमोहन
पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन
मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता
परिचय (About Manmohan)
मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।
पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)
मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
