हापुड़ निवासी और धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव सोनू चुग के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री ने सोनू चुग के सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु बताया। पत्र में सीएम योगी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनू चुग को संबोधित पत्र में लिखा कि उनके जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, "आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति और सरकार के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। आपका परिश्रम, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण जरूरतमंदों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही समाज को अधिक संवेदनशील और सशक्त बनाने में भी योगदान देता है।" मुख्यमंत्री ने जनसेवा के प्रति सोनू चुग के समर्पण के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

पत्र में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए उस समय जनहित में कार्य करने की कठिनाइयों का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में माफिया, गुंडाराज और अराजकता का प्रभाव हर वर्ग पर था तथा जनता में भय का माहौल रहता था।

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। पत्र में उन्होंने लिखा, "2017 में सरकार बनने के बाद हमने कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई और सुदृढ़ पुलिसिंग के माध्यम से ऐसा वातावरण बनाया गया, जिसमें आज हर नागरिक निर्भय होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आवाज उठा सकता है।"

सीएम योगी ने पत्र में डबल इंजन सरकार की ओर से गरीब, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं और किसानों (अन्नदाता) के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर वास्तविक पात्रों तक पहुंचाने में सोनू चुग जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सामाजिक कार्यकर्ता लोगों के बीच रहकर उनकी वास्तविक समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में योगदान देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश 'सबका साथ, सबका विकास' के भाव के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू चुग का सेवा भाव 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण की यात्रा को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस संकल्प का उद्देश्य ऐसा प्रदेश बनाना है, जहां प्रत्येक नागरिक को सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिल सके।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story