चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार
चन्दौली के इलिया में पुलिस ने चोरी की सुपर स्प्लेन्डर बाइक और मोबाइल के साथ लोरिक यादव को गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान दूसरा आरोपी अंधेरे में फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

तस्वीर में इलिया थाने के बाहर पुलिसकर्मी एक गिरफ्तार युवक और बरामद मोटरसाइकिल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर काल्पनिक है और एआई द्वारा केवल संदर्भ के लिए बनाई गई है।
चन्दौली के इलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड 5G मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर इलिया थाना पुलिस माल्दह की ओर से नहर के रास्ते आने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया तो उस पर पीछे बैठा युवक उतरकर खेत की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बाइक चालक को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान लोरिक यादव (19) पुत्र दुखन्ती यादव, निवासी हाटा, थाना चैनपुर, जिला कैमूर-भभुआ, बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से सुपर स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल और रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड 5G मोबाइल बरामद किया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर की ई-चालान ऐप से जांच की। जांच में वाहन का पंजीकरण नंबर UP67Y0755, मॉडल हीरो सुपर स्प्लेन्डर और रंग काला पाया गया। पुलिस ने वाहन स्वामी को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चन्दौली स्थित श्री राधा कृष्ण लान से कुछ माह पहले मोटरसाइकिल चोरी की थी। दोनों इसी बाइक से चकिया स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की चेकिंग में दोनों घिर गए, जिसमें बाइक चालक लोरिक यादव पकड़ा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 73/2026, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि यादव और कांस्टेबल शिवम सिंह शामिल रहे। चोरी की बाइक की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब फरार साथी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)
नाम: मनमोहन
पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन
मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता
परिचय (About Manmohan)
मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।
पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)
मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
