चंदौली में चन्द्रप्रभा नहर प्रणाली के टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने और किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने असना टेल और जलालपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों में पानी के बहाव, गाद और जलकुंभी की स्थिति के साथ-साथ नहर पटरी की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने विधायक को पानी के रोटेशन, समय पर सिंचाई का पानी नहीं मिलने तथा कुछ स्थानों पर नहर कटान जैसी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों की शिकायतों को सुनने के बाद विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नहरों की नियमित सफाई और आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से कराने पर भी जोर दिया।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नहर का पानी टेल तक पहुंचना प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि नहरों में गाद, जलकुंभी और अन्य अवरोधों के कारण पानी के प्रवाह में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर खेत तक समय पर सिंचाई का पानी पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से चन्द्रप्रभा नहर प्रणाली की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण किए जाएंगे और आवश्यकता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे, जिन्होंने नहर व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

नाम: मनमोहन

पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन

मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता

परिचय (About Manmohan)

मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।

पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)

मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story