चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक शुभम सिंह की मौत हो गई। वह अपनी बड़ी बहन को जनौली स्थित ससुराल छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे। सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर नौरंगाबाद के समीप इनायतपुर गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कादिराबाद निवासी त्रिभुवन सिंह के बड़े पुत्र शुभम सिंह बलुआ क्षेत्र के सराय में रेस्टोरेंट चलाते थे। सोमवार शाम वह बाइक से अपनी बड़ी बहन को जनौली स्थित ससुराल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सकलडीहा-कमालपुर मार्ग पर नौरंगाबाद के समीप इनायतपुर गांव के सामने सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है।

शुभम की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जिस भाई को अपनी बड़ी बहन को सुरक्षित ससुराल पहुंचाकर वापस लौटना था, उसकी रास्ते में हुए हादसे में मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

नाम: मनमोहन

पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन

मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता

परिचय (About Manmohan)

मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।

पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)

मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story