चंदौली: सकलडीहा में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
अम्मापर निवासी कमलेश का शव घर से 500 मीटर दूर मिला, पुलिस और फॉरेंसिक टीम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

तस्वीर में ग्रामीण इलाके के कच्चे रास्ते पर पुलिसकर्मी और कई लोग खड़े नजर आ रहे हैं।
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के सरेहुआ खुर्द गांव के ग्रामीण इलाके में सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बल्ली से गमछे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
मृतक की पहचान मनिहरा ग्राम पंचायत के अम्मापर गांव निवासी धरमू राजभर के पुत्र कमलेश राजभर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। कमलेश दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
जानकारी के अनुसार, कमलेश का शव उनके घर से करीब 500 मीटर दूर सरेहुआ खुर्द गांव के सुनसान ग्रामीण इलाके में एक बल्ली से गमछे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल की जांच की गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)
नाम: मनमोहन
पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन
मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता
परिचय (About Manmohan)
मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।
पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)
मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
