चंदौली: सिक्स लेन निर्माण से आज 4 घंटे ठप रहेगी बिजली, 7 फीडर प्रभावित
चंदासी कोल मंडी से कैलाशपुरी मोड़ तक एलटी-एचटी विद्युत खंभे और तार हटाने के कारण चंदासी उपकेंद्र से जुड़ी जलापूर्ति और बिजली बाधित रहेगी।

तस्वीर में सड़क किनारे विद्युत खंभा और तार हटाते मजदूर और अर्थमूवर मशीन दिख रही है।
चंदौली/डीडीयू नगर। सिक्स लेन निर्माण कार्य के चलते चंदासी कोल मंडी से कैलाशपुरी मोड़ तक एलटी और एचटी विद्युत लाइन के खंभे और तार हटाए जाने हैं। इसके कारण बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चंदासी उपकेंद्र से जुड़े सात फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
चंदासी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी ई. दीपक पटेल ने बताया कि हाईवे निर्माण कार्य को सुचारु रूप से कराने के लिए मार्ग के किनारे लगे एलटी और एचटी लाइन के खंभों को हटाने का कार्य प्रस्तावित है। इसी कार्य के चलते निर्धारित अवधि में संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)
नाम: मनमोहन
पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन
मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता
परिचय (About Manmohan)
मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।
पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)
मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
