चंदौली में मुगलसराय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पटनवा तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक रेनाल्ट डस्टर कार को रोका, जिसमें सवार बिहार के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी से दो प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया 24.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिर्जापुर की ओर से वाराणसी की तरफ जा रही संदिग्ध कार को मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेरकर रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। गहन जांच में खुलासा हुआ कि कार पर लगी नंबर प्लेट UP16BY9490 पूरी तरह फर्जी थी और वह किसी अन्य वाहन के नाम पर पंजीकृत थी। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भोजपुर, बिहार निवासी 22 वर्षीय उमाकान्त उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग कर मिर्जापुर से गांजा लाता था और वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

नाम: मनमोहन

पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन

मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता

परिचय (About Manmohan)

मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।

पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)

मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story