चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैथापुर गांव में रविवार शाम करीब 5:30 बजे दर्दनाक हादसे में मिट्टी की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेटी पुत्र शिवा अपने नाना चैंबू के घर कैथापुर आया हुआ था। रविवार शाम वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कैथापुर गांव में हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story