बुलंदशहर पुलिस विभाग में स्थानांतरित होकर दूसरे जनपदों में जा रहे चार क्षेत्राधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। शासन के निर्देश पर एक ही जनपद में तीन से पांच वर्ष तक तैनात रहे पुलिस अधिकारियों के अन्य जनपदों में स्थानांतरण के क्रम में आयोजित इस समारोह में अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई और उनके कार्यकाल की सराहना की गई।

समारोह में जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडे, अनिल कुमार शाही, शोभित कुमार एवं मधुप कुमार को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने चारों अधिकारियों की ओर से बुलंदशहर जनपद में दी गई सेवाओं और किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह के दौरान स्थानांतरित अधिकारियों ने बुलंदशहर में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान अधिकारियों ने एक-दूसरे के साथ बिताए समय और यादगार पलों को याद किया। समारोह में भावुकता के साथ आपसी आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में पुलिस कप्तान दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार और शशांक श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के अंत में सभी स्थानांतरित क्षेत्राधिकारियों को उनकी नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं। बुलंदशहर में उनकी सेवाओं को याद करते हुए अधिकारियों ने उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story