बुलंदशहर के जहांगीरपुरी में दशहरा पर्व पर श्री रामायण मेला समिति की ओर से मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों, बैंड-बाजे और डीजे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मां काली के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा पुराना बाजार, स्वामीपाड़ा, अतर सिंह मार्ग, मुख्य बाजार और वैष्णो माता मंदिर सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला प्रांगण पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

शोभायात्रा के दौरान सुंदर झांकियों, बैंड-बाजे और डीजे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने मां काली के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान मां काली की शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

श्री रामायण मेला समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सरल ने बताया कि कस्बे में सदियों से 14दस को रावण दहन के मेले का आयोजन होता है, जो विशाल होता है। इसी परंपरा के चलते दशहरा पर्व पर मां काली की शोभायात्रा निकाली जाती है।

इस दौरान मां काली के संचालक ललित शर्मा, महेश राणा, महानंद शर्मा, पवन शर्मा, लाला शर्मा, नरेश शर्मा, विजय शर्मा, पप्पू शर्मा, सिद्धू शर्मा, लाला ठाकुर सहित अन्य भक्त शामिल रहे। दशहरा पर्व पर आयोजित इस शोभायात्रा में धार्मिक आस्था और कस्बे की पुरानी परंपरा की झलक देखने को मिली।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story