बुलंदशहर में अतिवृष्टि और चक्रवाती तूफान के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए कृषि अनुदान सहायता के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सहायता राशि वितरित करने की घोषणा की। गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का प्रदेश के सभी जनपदों में सीधा प्रसारण किया गया।

इसी क्रम में बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट सभागार में भी राहत सहायता वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां 25 से 27 सितंबर 2026 के बीच चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई भारी वर्षा और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राज्य आपदा मोचक निधि से राहत सहायता एवं कृषि निवेश अनुदान के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने प्रभावित किसानों को सहायता राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। राहत सहायता और कृषि निवेश अनुदान के माध्यम से प्रभावित किसानों को नुकसान के बाद आर्थिक संबल देने का प्रयास किया गया।

अनूप शर्मा

अनूप शर्मा

नाम: अनूप शर्मा


पद: स्टाफ रिपोर्टर (Staff Reporter)


कार्यक्षेत्र: खुर्जा एवं आसपास का क्षेत्र (उत्तर प्रदेश)


बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (जनहित के मुद्दे, स्थानीय समाचार और सामाजिक विषय)


परिचय: अनूप शर्मा एक सक्रिय पत्रकार एवं लेखक हैं। वह जनहित से जुड़े मुद्दों, स्थानीय समाचारों और सामाजिक विषयों को प्रमुखता से अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने रखते हैं। वर्तमान में वह खुर्जा और आसपास के क्षेत्र से समाचारों का संकलन एवं प्रकाशन करते हैं। निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों के साथ जमीनी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य पहचान है।


पत्रकारिता का अनुभव: अनूप शर्मा को मीडिया और प्रिंट प्रकाशन में कार्य करने का अच्छा अनुभव है: UP Police Monitor Magazine: पिछले 4 वर्षों से मासिक पत्रिका में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत। The हिंद न्यूज 24: वर्ष 2026 की शुरुआत से रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। प्रातःकाल: सितंबर 2026 से निरंतर जुड़े हुए हैं।


शैक्षणिक योग्यता (Education)वाणिज्य में स्नातकोत्तर (M.Com)

Next Story