किसान नेताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सड़क-नाली और बिजली समस्याओं पर उठाई आवाज
कन्नौज के तिर्वा में किसान नेताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क, नाली, बिजली और ग्रामीण समस्याओं के समाधान की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मेहन्द्र प्रताप सिंह और तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को एडीएम सम्बधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
किसान संगठन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से सड़क, नाली, जल निकासी और बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में ग्राम परसापुर में नाली निर्माण कराने, नौली गांव में जलभराव की समस्या का समाधान करने, ग्राम घाघपुर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने, अवैध कब्जों को हटाने, जर्जर बिजली लाइनों को बदलने सहित अन्य ग्रामीण समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई।
किसान नेताओं ने प्रशासन से इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समय रहते निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Chandra Prakash, Kannauj (Uttar Pradesh)
नाम: चन्द्र प्रकाश
पद: जिला संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: कन्नौज (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम
विशेष रुचि: खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक विश्लेषण और अपराध से जुड़ी खबरें
परिचय
चन्द्र प्रकाश उत्तर प्रदेश के इत्र नगरी कन्नौज क्षेत्र के एक ऊर्जावान और समर्पित डिजिटल पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' में जिला संवाददाता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। चन्द्र प्रकाश मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और राजनीतिक मामलों की रिपोर्टिंग में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण वह वर्तमान में कन्नौज जिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और जनसरोकार की सभी प्रकार की खबरों को पूरी तत्परता से कवर कर रहे हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
चन्द्र प्रकाश को ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय पत्रकारिता का 5 वर्षों का एक मजबूत और सफल अनुभव है। पिछले आधा दशक से कन्नौज जिले में सक्रिय रहने के कारण स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सामाजिक ताने-बाने पर उनकी बहुत अच्छी पकड़ है। वह निष्पक्षता के साथ जमीनी हकीकत को पाठकों के सामने लाने के लिए जाने जाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
चन्द्र प्रकाश शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं। उनकी उच्च शिक्षा और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण उन्हें खबरों की गहराई तक जाने और घटनाओं का सटीक व निष्पक्ष विवरण प्रस्तुत करने में मदद करता है।
