अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने मायके पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने तथा अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निदा पत्नी अजहर ने न्यायालय को बताया कि उसने 16 जुलाई 2025 को अपनी इच्छा से अजहर पुत्र नसीम अहमद निवासी चांदपुर, बिजनौर के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से प्रेम विवाह किया था। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद से उसके मायके पक्ष के कई लोग इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं और उसे पति से अलग करने का दबाव बना रहे हैं।

निदा ने आरोप लगाया कि उसके कुछ रिश्तेदार लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। उसका कहना है कि उसे बहाने से अपने पास बुलाकर मानसिक दबाव बनाया गया और पति के साथ रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसने कहा कि उसे अपने तथा अपने पति की जान-माल की सुरक्षा को लेकर आशंका है। इस संबंध में उसने न्यायालय से सुरक्षा प्रदान करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।

प्रेम विवाह के बाद उत्पन्न विवाद और सुरक्षा को लेकर न्यायालय की शरण में पहुंचा यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत प्रार्थना पत्र पर आगे की कार्रवाई और सुरक्षा संबंधी निर्णय पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Pramod Yadav, Prayagraj

Pramod Yadav, Prayagraj

पद: रीजनल कॉरेस्पोंडेंट, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

बीट कवरेज:

  • क्राइम
  • एक्सीडेंट
  • राजनीति
  • स्थानीय एवं जनसरोकार की खबरें

कार्य क्षेत्र: प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

अनुभव:

पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव। क्राइम रिपोर्टिंग, राजनीतिक घटनाक्रम, सड़क हादसों और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ के साथ निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता।

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक

परिचय:

यह रिपोर्टर प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को तेजी और सटीकता के साथ पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। क्राइम और राजनीति जैसे संवेदनशील विषयों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखते हैं तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Next Story