बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में 7.50 लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर उन्हें विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, उतरसिया समुखिया निवासी निरपन ने 5 अगस्त को थाना बहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई को उसके घर से अज्ञात चोर 7.50 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भुडिया कॉलोनी से कंठगरी मार्ग स्थित पाइप फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत के निकट घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुजीत मंडल (30) निवासी भुडिया कॉलोनी, बहेड़ी तथा मनोज (28) निवासी वार्ड नंबर-8, सितारगंज (उत्तराखंड) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चोरी के पूरे 7.50 लाख रुपये बरामद कर लिए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन पर कर्ज था। सुजीत की पीड़ित से पुरानी पहचान और मित्रता होने के कारण उसे इस बात की जानकारी थी कि घर में जमीन खरीदने के लिए नकदी रखी गई है। इसी जानकारी के आधार पर दोनों ने चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम आपस में बांटने के दौरान ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की पूरी रकम बरामद होने और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले का सफल खुलासा कर दिया।

Aditya Sharma

Aditya Sharma

नाम: आदित्य शर्मा

वर्तमान पद: कैमरा पर्सन सह रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बरेली शहर (उत्तर प्रदेश)

अनुभव: लगभग 10 वर्ष (दैनिक जनमोर्चा और न्यूज टुडे नेटवर्क)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, खेल और राजनीति (साथ ही चिकित्सा, अपराध एवं स्थानीय घटनाएं)

परिचय

आदित्य शर्मा बरेली शहर के एक वरिष्ठ और बहुमुखी मीडियाकर्मी हैं, जो कैमरे के पीछे और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों भूमिकाओं को कुशलता से संभालते हैं। वह बरेली महानगर और जिले में होने वाली दैनिक गतिविधियों—चाहे वह राजनीति हो, चिकित्सा हो या आपराधिक मामले—को प्रमुखता से कवर करते हैं। आदित्य शर्मा का विशेष ध्यान शिक्षा और खेल से जुड़ी खबरों पर रहता है, क्योंकि ये क्षेत्र सीधे युवाओं से जुड़े हुए हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

आदित्य शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों के साथ कार्य किया है:

  • दैनिक जनमोर्चा
  • न्यूज टुडे नेटवर्क

शैक्षणिक योग्यता 

परास्नातक (Post Graduation): हिंदी साहित्य एवं अर्थशास्त्र

Next Story