बरेली। सावन के दूसरे सोमवार को नाथ नगरी के सातों नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्राचीन धोपेश्वर नाथ, त्रिवटी नाथ, अलखनाथ, बनखंडी नाथ और मणिनाथ समेत प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर परिसर और आसपास के मार्ग दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे।

हजारों की संख्या में पहुंचे कांवड़ियों और शिव भक्तों ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प, दूध, दही समेत अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसरों और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिविल डिफेंस तथा स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिरों में प्रवेश कराया गया, जिससे जलाभिषेक की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रही। पूरे दिन शिवालय भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहे।

उधर, कांवड़ियों की सेवा के लिए शहर में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए। नैनीताल रोड स्थित शास्त्री नगर कॉलोनी गेट पर पार्षद गौरव सक्सेना, तरनजीत सिंह, सौरभ सक्सेना, कल्लू भाई, अमित जौहरी, पंडित आदित्य शर्मा, कबीर शर्मा और रूपम जौहरी समेत क्षेत्रीय लोगों ने कांवड़िया सेवा कैंप लगाया। शिविर में भोजन, फल और पानी का वितरण किया गया। क्षेत्र की नारी शक्ति ने भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

सावन के दूसरे सोमवार को नाथ नगरी के प्रमुख शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक और कांवड़िया सेवा शिविरों ने पूरे शहर को धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।


Aditya Sharma

Aditya Sharma

नाम: आदित्य शर्मा

वर्तमान पद: कैमरा पर्सन सह रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बरेली शहर (उत्तर प्रदेश)

अनुभव: लगभग 10 वर्ष (दैनिक जनमोर्चा और न्यूज टुडे नेटवर्क)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, खेल और राजनीति (साथ ही चिकित्सा, अपराध एवं स्थानीय घटनाएं)

परिचय

आदित्य शर्मा बरेली शहर के एक वरिष्ठ और बहुमुखी मीडियाकर्मी हैं, जो कैमरे के पीछे और ग्राउंड रिपोर्टिंग दोनों भूमिकाओं को कुशलता से संभालते हैं। वह बरेली महानगर और जिले में होने वाली दैनिक गतिविधियों—चाहे वह राजनीति हो, चिकित्सा हो या आपराधिक मामले—को प्रमुखता से कवर करते हैं। आदित्य शर्मा का विशेष ध्यान शिक्षा और खेल से जुड़ी खबरों पर रहता है, क्योंकि ये क्षेत्र सीधे युवाओं से जुड़े हुए हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

आदित्य शर्मा को मीडिया के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख संस्थानों के साथ कार्य किया है:

  • दैनिक जनमोर्चा
  • न्यूज टुडे नेटवर्क

शैक्षणिक योग्यता 

परास्नातक (Post Graduation): हिंदी साहित्य एवं अर्थशास्त्र

Next Story