बदनोली में फिर गरमाया दीपक हत्याकांड, रवि गौतम को गांव में जाने से रोका
बदनोली गांव में दीपक हत्याकांड फिर गरमाया। रवि गौतम को पुलिस ने गांव के बाहर रोका, समर्थकों ने धरना देकर नारेबाजी की।

तस्वीर में रवि गौतम और उनके समर्थक बदनौली गांव के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
हापुड़ जनपद के बदनोली गांव में दीपक हत्याकांड का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। गांव में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है। रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को पुलिस ने गांव के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस और उनके समर्थकों के बीच तीखी नोंकझोक हुई।
दीपक हत्याकांड के बाद से बदनोली गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। रविवार को रवि गौतम अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार को सांत्वना देने बदनोली गांव के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए उन्हें गांव की सीमा से बाहर ही रोक लिया।
पुलिस द्वारा आगे जाने से रोके जाने पर रवि गौतम और उनके समर्थकों ने विरोध जताया। देखते ही देखते मौके पर पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में समर्थक वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बदनोली गांव में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। गांव में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी राजनीतिक या सामाजिक संगठन के नेता को फिलहाल गांव के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
रवि गौतम को रोके जाने के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी और तनाव दोनों बढ़ गए हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लगातार गश्त कर रही है। दीपक हत्याकांड को लेकर बदनोली गांव में प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की तैनाती लगातार बनी हुई है।

Sunil Giri
नाम: सुनील गिरि
वर्तमान पद: जिला संवाददाता
कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट
विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
परिचय
सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:
- पंजाब केसरी टीवी
- इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
- MH1 न्यूज़ चैनल
- रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
- इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)
शैक्षणिक योग्यता
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।
