बदनौली गोलीकांड के बाद हापुड़ में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 9:30 बजे भारी संख्या में समाज के लोगों के साथ एसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया है। महासभा के इस आह्वान के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

राष्ट्रीय जाट महासभा का आरोप है कि बदनौली प्रकरण में पुलिस भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। महासभा की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को मेरठ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री बोहरा साहिब पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। यहां से सभी लोग एकजुट होकर एसपी कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

मामले को लेकर जाट महासभा ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गठित किया है। प्रतिनिधिमंडल एसपी ज्ञानंजय सिंह से मुलाकात कर अपनी मांगें सौंपेगा। इसमें राष्ट्रीय संगठन प्रभारी व उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नीलकंठ, विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह तोमर, विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव विनोद राठी, राष्ट्रीय महासचिव अजय पाल प्रमुख, राष्ट्रीय महासचिव विपिन चौधरी, युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहित मलिक, प्रदेश प्रवक्ता अमित जाखड़, मेरठ मंडल अध्यक्ष भानु सिद्धू, युवा जिलाध्यक्ष मनिंदर मसंद और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि बदनौली प्रकरण में दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी और पथराव हुआ था। इसके बावजूद पुलिस ने केवल एक पक्ष को निशाना बनाते हुए एकतरफा कार्रवाई की। घटना में दीपक नामक युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार की मांगें भी अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। इसे लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है।

दूसरे पक्ष के भी एकजुट होने की खबरों के बाद क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है। आंदोलन की चेतावनी के मद्देनजर पुलिस महकमा सतर्क है। एसपी विनीत भटनागर ने कहा है कि मामला पूरी तरह संज्ञान में है और पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय खुफिया इकाई (LIU) को भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अब बुधवार को जाट महासभा के एसपी कार्यालय कूच और प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तथा क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Sunil Giri

Sunil Giri

नाम: सुनील गिरि

वर्तमान पद: जिला संवाददाता

कार्यक्षेत्र: हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम, राजनीति एवं जिला स्तर की सभी बीट

विशेषज्ञता: राजनीतिक विश्लेषण, अपराध संबंधी कवरेज और जिला स्तरीय रिपोर्टिंग

परिचय 

सुनील गिरि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह हापुड़ से जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सुनील गिरि मुख्य रूप से राजनीति और क्राइम (अपराध) से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राजनीतिक विषयों पर सटीक विश्लेषण करने के साथ-साथ वह जिले की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसरोकार के सभी मुद्दों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

सुनील गिरि को टीवी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2002 से (20 से अधिक वर्षों का) लंबा और व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह निम्नलिखित प्रमुख मीडिया संस्थानों व न्यूज़ चैनलों के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं:

  • पंजाब केसरी टीवी
  • इंडिया डेली 24×7 न्यूज़ चैनल
  • MH1 न्यूज़ चैनल
  • रॉयल न्यूज़ (वेबसाइट)
  • इंडिया पब्लिक खबर (वेबसाइट)

शैक्षणिक योग्यता

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (12th Pass) तक पूरी की है। दो दशकों से अधिक समय से हापुड़ जिले में लगातार सक्रिय रहने के कारण क्षेत्र की सामाजिक, प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव बहुत गहरा है।

Next Story