जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक को चार बदमाशों ने रास्ते में घेरकर उसकी बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार पुत्र प्रभु राम निवासी रामपुर करनपुर, थाना अलीनगर, गंजख्वाजा स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर रविवार रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लौंदा अंडरपास से लगभग 50 मीटर पहले पहुंचे, पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया।

पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें डराकर उनकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 67 AQ 4163 और POCO मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद सहमे युवक ने तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी। बाद में हिम्मत जुटाकर वह अलीनगर थाने पहुंचे और लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

लौंदा अंडरपास के पास हुई इस लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात के समय इस मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

Manmohan, Chandauli (Uttar pradesh)

नाम: मनमोहन

पद: रिपोर्टर (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: चंदौली (उत्तर प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) और प्रशासन

मूलमंत्र: निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक पत्रकारिता

परिचय (About Manmohan)

मनमोहन उत्तर प्रदेश के चंदौली क्षेत्र के एक सजग, निडर और समर्पित पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनमोहन मुख्य रूप से क्राइम (अपराध) और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मामलों को कवर करते हैं। उनका पत्रकारिता दृष्टिकोण पूरी तरह से "निष्पक्ष, बेबाक और तथ्यपरक" खबरों पर आधारित है, जिससे वे क्षेत्र की जनता के मुद्दों और प्रशासनिक सच्चाई को बिना किसी दबाव के सामने लाते हैं।

पत्रकारिता कौशल एवं अनुभव (Skills & Experience)

मनमोहन को चंदौली जिले के जमीनी मुद्दों, भौगोलिक परिस्थितियों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गहरी समझ है। अपराध से जुड़ी घटनाओं की सटीक रिपोर्टिंग और प्रशासनिक कमियों व सुधारों को प्रमुखता से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। तथ्यों की गहराई में जाकर खबर की प्रामाणिकता जांचना उनके काम की शैली का हिस्सा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

एम.जे. (M.J. - Master of Journalism): मनमोहन पत्रकारिता में परास्नातक (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की डिग्री से योग्य हैं। उनकी यह उच्च प्रोफेशनल डिग्री और पत्रकारिता की सैद्धांतिक समझ उन्हें जटिल खबरों का तार्किक विश्लेषण करने और समाज के सामने एक जिम्मेदार मीडिया रिपोर्ट प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story