07 अगस्त 2026 को अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा, सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति परखी तथा श्रद्धालुओं और तैनात गोताखोरों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

मंडल आयुक्त संगीता सिंह के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इसके बाद मंडल आयुक्त ने लहरा गंगा घाट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल आयुक्त ने घाट पर स्थापित मेडिकल कैंप, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि लहरा घाट पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए और सभी व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण करते हुए उन्हें सुचारु बनाए रखा जाए।

मंडल आयुक्त ने सड़क एवं घाट पर झाड़ियों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, महिला चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट, गोताखोरों एवं नाव की व्यवस्था, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी सहित अन्य इंतजामों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से मौके पर पाई गईं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी एस.एन. त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कासगंज आंचल चौहान, उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story