अलीगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार युवक को तमंचे की नोक पर रोककर 41 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर वारदात को अंजाम दिया और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मैनपुरी जनपद के थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरा निवासी दीपक कुमार पुत्र रूप बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 30 अगस्त 2026 को अपनी बाइक से मोहनपुरा से अलीगंज जा रहा था। दोपहर के समय देवतरा पेट्रोल पंप से आगे और सलवंतिया के पीछे पहुंचने पर सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक उसके साथ चलने लगे।

पीड़ित के अनुसार, कुछ दूरी आगे जाने के बाद आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवा ली। इसी दौरान एक आरोपी ने पीछे से उसकी गर्दन पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब में रखे करीब 41 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद दीपक कुमार ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद वह कोतवाली अलीगंज पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली अलीगंज प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब वारदात से जुड़े तथ्यों और तीनों आरोपियों की पहचान को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story