अलीगंज में डाक बंगला के पास हेल्थ केयर सेंटर के सामने गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला सुबह करीब नौ बजे अपने घर से अलीगंज बाजार करने के लिए निकली थी। हादसे के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान मिथलेश पत्नी महेंद्र पाल शर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी कैला थाना राजा का रामपुर के रूप में हुई है। मृतका के परिजन भीष्म पाल शर्मा ने बताया कि उनकी भाभी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से अलीगंज बाजार करने आई थीं। डाक बंगला के पास हेल्थ केयर सेंटर के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोग चार पहिया वाहन से हादसा होने की जानकारी दे रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनमें जीवन के कोई लक्षण नहीं थे। जांच-पड़ताल के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र जितेंद्र सिंह राठौर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है, जिससे हादसे में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story