अलीगंज में लगातार हो रही बारिश ने नगरपालिका और प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। विद्युत उपकेंद्र के सामने नाली चोक होने से बारिश का पानी सीधे सबस्टेशन परिसर में भर गया। सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिससे शहर के बड़े हिस्से में घंटों बिजली गुल रही।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। लोगों को मोबाइल चार्ज करने, घरेलू कार्यों और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मानसून आने की जानकारी पहले से थी तो नालों की समय रहते सफाई क्यों नहीं कराई गई। यदि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होती तो विद्युत उपकेंद्र में पानी भरने जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और नगरपालिका की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

अलीगंज विद्युत उपखंड के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि नाली चोक होने से बारिश का पूरा पानी सबस्टेशन में भर गया। सुरक्षा को देखते हुए सुबह 8:30 बजे से दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। विद्युत कर्मचारी लगातार जलनिकासी में जुटे हैं और पानी निकलने तथा उपकरणों की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

बारिश के बीच विद्युत उपकेंद्र में जलभराव की इस घटना ने मानसून पूर्व तैयारियों, जलनिकासी व्यवस्था और नगरपालिका-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली आपूर्ति बहाल होने तक शहर के लोगों को आवश्यक सेवाओं और दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story