अलीगंज/राजा का रामपुर। थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़िया हरवै में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। ग्राम निवासी प्रेम सिंह पुत्र सोनपाल शाक्य (उम्र करीब 40 वर्ष) ने अपने घर के भीतर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से न केवल मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह काफी समय से पारिवारिक कलह से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना प्राप्त होते ही थाना राजा का रामपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का निरीक्षण करने के उपरांत शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत की वास्तविक वजहों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story