अलीगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह नौ बजे विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के आवास के पास स्थित शिव मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने हवन में आहुतियां देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

हवन-पूजन के दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिव मंदिर में हवन-पूजन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधायक ने देश की खुशहाली, समृद्धि और उन्नति के लिए भी हवन में आहुतियां देने की बात कही।

हवन-पूजन के बाद विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच मिठाई वितरित की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

नगर मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिवस है। इसी अवसर पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हवन में प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए आहुतियां दी गईं।

कार्यक्रम में अलीगंज पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, भाजपा नेता सूरज सिंह राठौर, भाजपा नेता सम्यक शाक्य, नगर मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story