अलीगंज सीएचसी में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की जांच कर बांटी गईं दवाएं
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत और टीवी उन्मूलन समेत कई योजनाओं की दी गई जानकारी।

तस्वीर में अलीगंज के स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर एक मरीज की आंख की जांच कर रहे हैं।
अलीगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। दोपहर करीब एक बजे आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत और विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित कैंप लगाए गए, जहां लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के साथ मरीजों की जांच और उपचार किया गया।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिविर में एमडी कैंप लगाया गया। इसके माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और क्षय रोग से संबंधित लक्षणों तथा जांच की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बीमारी की समय पर पहचान और उपचार के महत्व के प्रति भी जागरूक किया।
नेत्र विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक वशिष्ठ ने मरीजों की आंखों की जांच की। आंखों से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे लोगों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. रूबी यादव, डॉ. प्रतीक्षा यादव और डॉ. हर्षवर्धन ने भी मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर में आयुष्मान कार्ड से संबंधित कैंप भी लगाया गया। इसमें पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के उपचार का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंप के माध्यम से पात्र लोगों को योजना से जुड़ने और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। विभागीय कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही कैंप में आने वाले मरीजों की जांच और उपचार भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सके।
विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह राठौर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी अलीगंज में कैंप आयोजित किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कैंप में मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग काउंटरों पर पहुंचने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान ऑप्टोमेट्रिस्ट विवेक वशिष्ठ, डॉ. रूबी यादव, डॉ. प्रतीक्षा यादव, डॉ. हर्षवर्धन, स्टाफ नर्स सुनीता, एसटीएस विपिन पाठक, आरोग्य मित्र आयुष मिश्रा, वार्ड बॉय विकास जौहरी, अभय प्रताप, विमल कुमार और चुन्नू लाल समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने, पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना की जानकारी देने, आंखों की जांच कराने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान के दौरान लोगों से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की अपील भी की गई।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)
विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।
वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल
बीट (विस्तृत जानकारी):
- स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
- प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
- स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
- शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
- अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
- सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
- व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां
कार्य क्षेत्र:
जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश
अनुभव से जुड़ी जानकारी:
- क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
- 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
- वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।
शिक्षा से जुड़ी जानकारी:
स्नातक
