अलीगंज तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलीगंज और जैथरा के सर्राफा व्यापारी एकजुट होकर पहुंचे और एक सर्राफा व्यापारी को चोरी के मामले में आरोपी बनाए जाने तथा जेल भेजे जाने पर चिंता जताई। सर्राफा कमेटी अलीगंज के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद सोनी और जैथरा सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि जैथरा और अलीगंज क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी कानून एवं नियमों के अनुसार अपना कारोबार करते हैं। इसके बावजूद एक व्यापारी को करीब 9,200 रुपये कीमत की चांदी की पायल चोरी के मामले में आरोपी बनाकर जेल भेजे जाने से सर्राफा कारोबारियों में असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है।

व्यापारियों ने एसएसपी से संबंधित मामले में व्यापारी के खिलाफ लगाए गए आरोपों, दर्ज तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि व्यापारी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हों तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन केवल किसी आरोपी के कथन अथवा आरोप के आधार पर निर्दोष व्यापारी के उत्पीड़न की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

पुराने सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री को लेकर व्यापारियों ने स्पष्ट एवं लिखित गाइडलाइन जारी करने की मांग भी की। व्यापारियों के अनुसार, आभूषण खरीदते समय पहचान-पत्र, बिल, घोषणा-पत्र, दस्तावेज और अन्य आवश्यक सावधानियों का पालन किया जाता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और सावधानियों के संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए।

व्यापारियों ने यह भी मांग की कि किसी व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई से पहले उपलब्ध साक्ष्यों एवं वास्तविक तथ्यों की विधिसम्मत जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा एवं सम्मान को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में उत्पन्न असुरक्षा के वातावरण को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अलीगंज नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य, जैथरा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार, विजय शाक्य, अशोक वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार, राजू ज्वेलर्स, पप्पन यादव, संजीव वर्मा, अंशुल गुप्ता, शोभित गुप्ता, आशीष यादव सहित अलीगंज और जैथरा क्षेत्र के कई सर्राफा एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story