अलीगंज में प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों ने मोर्चा खोलते हुए रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के फैसले पर कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मंगलवार को रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और बैनामा लेखक एकत्रित हुए और ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कई महानगरों में लागू की जा चुकी यह व्यवस्था अब तहसील स्तर तक विस्तार की ओर बढ़ रही है, जिससे अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

अलीगंज बार एसोसिएशन के सचिव वेद प्रकाश यादव ने बताया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसी चिंता को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है और सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की जा रही है।

धरना-प्रदर्शन में के.पी. सिंह यादव, शिवांग दुबे, सैमसंग राहुल, रतन, राधेश्याम, संत राजेश्वर सिंह, महिपाल सिंह, सत्यप्रकाश, रघुनाथ सिंह, राजीव चौहान और मुशाहिद अंसारी सहित सैकड़ों अधिवक्ता एवं बैनामा लेखक मौजूद रहे।

बार एसोसिएशन के सचिव के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सभी अधिवक्ता और बैनामा लेखक तहसील अलीगंज के लिए कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।

अलीगंज में शुरू हुआ यह आंदोलन अब स्थानीय स्तर से आगे बढ़कर प्रशासन और सरकार के समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। आंदोलनकारियों की अगली रणनीति और सरकार की प्रतिक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

Vikas Dube, Etah and Kasganj (Uttar pradesh)

विकास दुबे एटा और कासगंज जनपद में सक्रिय पत्रकार हैं, जो स्थानीय मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य, शिक्षा और अपराध से जुड़ी खबरों की गहन और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करते हैं। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की जमीनी हकीकत को सरल एवं प्रभावशाली भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेष पहचान है। जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सतत सक्रिय रहते हुए वे क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान पद: संवाददाता / रिपोर्टर, प्रातःकाल

बीट (विस्तृत जानकारी):

  • स्थानीय समाचार (एटा एवं कासगंज जनपद)
  • प्रशासनिक गतिविधियां एवं सरकारी योजनाएं
  • स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की खबरें
  • शिक्षा एवं विद्यालय संबंधी समाचार
  • अपराध एवं पुलिस कार्यवाही
  • सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दे
  • व्यापारिक एवं बाजार गतिविधियां


कार्य क्षेत्र:

      जिला एटा एवं कासगंज, उत्तर प्रदेश

      अनुभव से जुड़ी जानकारी:

      • क्षेत्रीय पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सक्रिय रिपोर्टिंग
      • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की घटनाओं की नियमित कवरेज
      • 15 मई 2026 से प्रातःकाल के साथ जुड़े हुए हैं
      • वर्तमान में दैनिक भास्कर ऐप डिजिटल, पब्लिक ऐप और एबीसी चैनल में रिपोर्टर हूं और टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए इनपुट भेजता हूं।



      शिक्षा से जुड़ी जानकारी:

      स्नातक


    Next Story