उदयपुर में बाइक सवार युवकों पर हमला — रास्ते में रोककर की मारपीट, पुलिस की जांच शुरू
उदयपुर झाड़ोल में बाइक सवार युवकों पर छह लोगों ने रास्ते में रोककर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों ने “007 गैंग” बताकर धमकी दी।

उदयपुर। झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर दिनदहाड़े हमला करने का मामला सामने आया है। बाइक से जा रहे तीन युवकों को छह लोगों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर झाड़ोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पन्नालाल पुत्र भूरा पारगी निवासी कंथारिया, झाड़ोल ने रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त दोपहर लगभग 1 बजे उसका भाई महेंद्र, बेटा वीरेंद्र और रिश्तेदार राहुल बाइक पर कंथारिया से पारैवी जा रहे थे। रास्ते में पठारा गांव के पास संजय पुत्र मोहन अंगारी, नरेश पुत्र रूपा अंगारी, शंकर पुत्र केशा अंगारी, मुकेश पुत्र गणेश अंगारी, प्रभु पुत्र शंकर अंगारी और पिंटू पुत्र मोहन अंगारी ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर तीनों पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया।
जब पन्नालाल को घटना की जानकारी मिली, तो वह मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके मुंह और आंख पर गंभीर चोटें आईं। पन्नालाल ने बताया कि महेंद्र, राहुल और वीरेंद्र ने बड़ी मुश्किल से उसे हमलावरों से बचाया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी लगातार मोबाइल पर वॉइस कॉल और वीडियो भेजकर धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने खुद को “007 गैंग” का सदस्य बताते हुए जल्द ही हत्या की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झाड़ोल थाने के अधिकारियों के अनुसार, घटना से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- उदयपुर झाड़ोल मारपीट मामलाबाइक सवारों पर हमलाउदयपुर पुलिस जांचझाड़ोल थाना खबरउदयपुर अपराध समाचारउदयपुर गैंग हमला007 गैंग उदयपुरझाड़ोल घटनाउदयपुर क्राइम रिपोर्टराजस्थान पुलिस कार्रवाईUdaipur Jhadol fight casebikers attacked in UdaipurUdaipur police investigationJhadol crime newsUdaipur gang attack007 gang UdaipurRajasthan police actionUdaipur crime reportJhadol violenceUdaipur latest news

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
