फतेहनगर में अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश इकाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान युवा अग्रवाल सम्मेलन की नवीन कार्यकारिणी में दायित्वों की घोषणा की गई। फतेहनगर की प्रतिष्ठित फर्म रामचंद्र राधेश्याम मंगल परिवार के श्री घनश्याम जी मंगल के सुपुत्र एवं सीए यशवंत मंगल को प्रदेश युवा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। यशवंत मंगल के प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने पर फतेहनगर सहित अग्रवाल समाज में हर्ष का माहौल है।

नवीन कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के पंकज अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री, पिंडवाड़ा के कपिल अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा पिंडवाड़ा के रिंकेंन अग्रवाल को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन नितिन बंसल, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल सहित समाजजनों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नवीन पदाधिकारी युवा अग्रवाल समाज को संगठित करने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाजहित में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story