खेरवाड़ा में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त के अवसर पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर पुलिस थाना पहाड़ा ने आमजन से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित तरीके से भाग लेने की अपील की है। पुलिस ने रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है।

पुलिस की अपील के अनुसार रैली के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए और शराब पीकर वाहन नहीं चलाया जाए। सभी यातायात नियमों का पालन करने के साथ रैली में किसी भी प्रकार के हथियार साथ लेकर नहीं आने की अपील की गई है। पुलिस ने हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं करने की भी चेतावनी दी है।

पुलिस ने युवाओं से विशेष रूप से हथियारों के साथ फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने, स्टंट करने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की है। साथ ही अवैध हथियार लेकर चलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है। किसी भी आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

पुलिस ने आमजन से रैली को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है। पुलिस ने कहा कि “सुरक्षित रैली—सुरक्षित समाज—जिम्मेदार नागरिक” की भावना के साथ विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।

थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा, पुलिस थाना पहाड़ा ने आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए सभी से कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story