उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर की सुरम्य वादियों में रविवार की सुबह महिलाओं के कदमों की आहट ने ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना दिया। उदयपुर ट्रेकिंग ग्रुप की सदस्याओं ने आशापुरा माताजी मंदिर की पहाड़ी पर रोमांचक ट्रेकिंग अभियान आयोजित किया, जिसमें शहर की दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं।

ग्रुप की अध्यक्ष अनीता माहेश्वरी ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे सभी सदस्याएं ठोकर चौराहा पर एकत्रित हुईं और सूर्योदय के साथ प्रकृति की गोद की ओर रवाना हुईं। पहाड़ी की हरियाली और ठंडी हवा ने उनके जोश को और बढ़ा दिया। ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों ने मनोरंजक ग्रुप गेम्स खेले, जिससे वातावरण में हंसी, उत्साह और सौहार्द का रंग भर गया।

इस आयोजन में सुनीता भंडारी, मालेश्री शर्मा, माया शर्मा, वर्षा सोनी, शैली चोबीसा, अनू लोढ़ा, मन्जू मुंदड़ा, मन्जू पुर्बिया, प्रमिला टांक, कल्पना पुर्बिया, हेमा साहू, सोनू टांक, कविता बल्दवा, हरिप्रिया चौबीसा, वीणा बाहेती, महिमा सिंह और भूमिका सहित ट्रेकिंग ग्रुप की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में फिटनेस, एकजुटता और आत्मविश्वास की भावना को सशक्त बनाना था। प्रकृति के सान्निध्य में बीते इन पलों ने प्रतिभागियों को न केवल मानसिक सुकून दिया, बल्कि स्वास्थ्य और आनंद का सुंदर संदेश भी दिया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story