प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संचालित राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय, झाड़ोल (जिला उदयपुर) परिसर में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा मातृ सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल जी खराड़ी रहे। उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय, कॉलेज शिक्षा, उदयपुर के सहायक निदेशक डॉ. सतीश चन्द्र आचार्य तथा राजकीय महाविद्यालय, झाड़ोल के प्राचार्य श्री अक्षय आशिया, डॉ. तनुश्री भाटी, श्री अशोक चौहान और श्री सुरेन्द्र सिंह झाला ने भी पौधारोपण कर अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों और नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। महाविद्यालय में 100 सीटों की वृद्धि होने पर विद्यार्थियों ने मंत्री बाबूलाल जी खराड़ी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष शंकर जी गायरी, जिला मंत्री संजय जी मेहता, पूर्व विधायक श्री नानालाल जी अहारी, मंडल महामंत्री निर्मल जी दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह जी राणावत, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं विकास समिति सदस्य श्री अभय सिंह झाला, विकास समिति सदस्य राजू निमावत, सांसद प्रतिनिधि डॉ. भीमराज जी वडेरा, विकास समिति सदस्य रमेश कुमार जी कोड़िया, विधानसभा प्रभारी मुकेश जी माली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल जी गायरी, धूलीलाल जी देखावत, युवा नेता रवि गायरी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बंशीलाल जी वडेरा, भेरूलाल जी वडेरा तथा नारायण जी देखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिससे परिसर को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृभूमि और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का राष्ट्रीय संकल्प है। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story