खेरवाड़ा। CMF संस्था द्वारा संचालित वृथि एग्रो प्रोड्यूसर खेरवाड़ा की वार्षिक आम सभा का आयोजन बुधवार को झुंथरी में किया गया। सभा में किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, कृषि विकास और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में खेरवाड़ा, नयागांव एवं ऋषभदेव ब्लॉक से बड़ी संख्या में किसान एवं शेयरधारक सदस्य शामिल हुए। सभा में लगभग 1000 लोगों की उपस्थिति रही, जबकि संस्था एवं सहयोगी टीम के लगभग 25 कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल आहारी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, समाजसेवी पारस जैन, शिक्षाविद हेमंत मेहता, पूर्व उप प्रधान अमृतलाल पटेल, सरपंच दुर्गा भगोरा, रामलाल पटेल आदि मौजूद रहे।

वार्षिक आम सभा में वृथि एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड एवं CMF संस्था द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक, कृषि यंत्र तथा अन्य आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

सभा में किसानों की आय बढ़ाने, जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं भूमि सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। बायोगैस एवं प्राकृतिक संसाधन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी जानकारी साझा की गई।

कृषि विभाग की ओर से नयागांव ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी सागर जी अहारी ने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में CMF संस्था की ओर से सुखलाल परमार, पंकज अग्रवाल, सुरजाराम रार, राजेश मीणा, एडविन एवं सचिन पटेल सहित टीम के सदस्यों ने सहभागिता की। वहीं झुंथरी क्षेत्र से नरेश कुमार, कामरान, पंकज कुमार, विनोद एवं राजेंद्र सहित स्थानीय साथियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया।

वार्षिक आम सभा के माध्यम से किसानों को संगठित प्रयास, बेहतर कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट, बाजार से जुड़ाव तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से खेती को अधिक टिकाऊ एवं लाभकारी बनाने का संदेश दिया गया। किसानों की सहभागिता और उत्साह के बीच संस्था एवं कम्पनी की आगामी गतिविधियों को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story