आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर रविवार को वादेश्वर मंदिर प्रांगण में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेरवाड़ा, ऋषभदेव एवं नयागांव ब्लॉक से बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विश्व आदिवासी दिवस का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम कागदर पाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के सदस्यों तथा उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनसंपर्क कर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 5 अगस्त को कागदर पाल में एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न जन संगठनों के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के साथ ही जिम्मेदारियों का वितरण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता एवं अधिकारों के प्रति जनजागरूकता का पर्व बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

संयुक्त ग्राम सभा के मुखी अशोक परमार ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के विधानसभा स्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story