विश्व बंजारा दिवस: श्री बाबा रुपसिंह महाराज की भव्य बाइक रैली आयोजित
शांतिलाल जी और श्री माधवानंद जी महाराज ने समाज के गौरवशाली इतिहास और एकता पर जोर दिया, आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों और समस्त समाजसेवकों का सहयोग रहा।

8 अप्रैल विश्व बंजारा दिवस के गौरवशाली उपलक्ष में श्री बाबा रुपसिंह सिंह जी महाराज का भव्य जुलूस और बाइक रैली हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान शांतिलाल जी उपाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। समाज की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डालते हुए श्री माधवा नंद जी महाराज ने बंजारा समाज इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।
समाज की एकजुटता और प्रशासनिक सहयोग
इस पूरे आयोजन की सफलता में मुख्य अधिकारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान डालू जी सरक्षक, प्रभु लाल कोषाध्यक्ष, छोगा लाल सचिव, चुनी लाल मंत्री, सुरेश अध्यक्ष, लोकेश कोषाध्यक्ष एवं भवर उप कोषाध्यक्ष ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने हमारी संस्था के साथ मिलकर समाज के विकास के लिए हमेशा साथ रहने के बात कहीं।
संगठन के प्रमुख स्तंभों की उपस्थिति
रैली में हिरा लाल अध्यक्ष लाल, भूरीलाल मत्री, भेरूलाल सचिव, राजू उपमंत्री और शम्भू चिकित्सा सहायक ने व्यवस्थाएं संभालीं। सूचना और न्याय विभाग की जिम्मेदारी निभाते हुए प्रभु जी सूचना मंत्री, लक्मण जी न्याय मंत्री, अर्जुन उप न्याय मत्री जी एवं दीपक सूचना मत्री ने अपना योगदान दिया। इसके साथ ही मुकेश उप कोषाध्यक्ष की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं गणमान्य जन
समारोह के मुख्य अतिथि नखरा जी, लक्ष्मण जी, देवी लाल, बाबू लाल, तेजराम, रघुनाथ, रामलाल, लाल जी, ख्याली जी और हापु जी सहित अन्य समाज गण का साथ रहा। शांतिलाल जी उपाध्यक्ष ने एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया और श्री माधवा नंद जी महाराज ने बंजारा समाज इतिहास के बारे में बताया ताकि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
